Santa Banta Jokes 1
Joke 1:
नरक चले जाओ!
तीन शराबी आदमी फुटबाल का मैच देख रहे थे उनकी अगली सीट पर दो नन बैठी थी, जिनके हिलने के कारण वे मैच नही देख पा रहे थे
बार-बार उन नन को हिलते हुए देखकर उन में से एक शराबी ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी!
वह बड़ी जोर की आवाज के साथ बोला, मैं सोचता हूँ की मुझे 'उटाह' जाना चाहिए मैंने सुना है कि वहां सिर्फ 100 नन हैं!
दूसरा शराबी उठकर बोला मैं सोचता हूँ कि मैं 'मोंटाना' चला जाऊं मैंने सुना है वहां सिर्फ 50 नन है!
और तीसरा शराबी भी बोला पड़ा, मैं तो 'आयडाहो' जाना चाहता हूँ मैंने सुना है वहां सिर्फ 25 नन रहती है!
जब उसकी बात पूरी हुई तो उन दो नन में से एक नन उन तीनों की तरफ मुड़ी और बड़े शांत और मीठे स्वर में बोली:
तुम तीनों नरक क्यों नही चले जाते तुम्हें वहां एक भी नन नही मिलेगी!
Joke 2:
नेता जी!
एक दिन संसद के मध्य सत्र में एक सांसद जो अपने गुस्से और सनकीपन के लिए मशहूर था, बहुत ही गुस्से में जोर-जोर से चिल्लाने लगा, इस सदन में बैठे आधे नेता डरपोक और भ्रष्टाचारी है!
सदन में बैठे अन्य नेतागण जोर से चिल्लाने लगे या तो ये महोदय अपनी स्टेटमेंट वापिस ले या फिर इन्हें बचे हुए सत्र से बर्खास्त कर बाहर भेज दिया जाये!
थोड़ी देर के लिए सदन में बिल्कुल सन्नाटा छा गया!
फिर वह सांसद बोला ठीक है, मैं अपने शब्द वापिस लेते हुए कहता हूँ कि इस सदन में बैठे आधे नेता न तो डरपोक है और न ही भ्रष्टाचारी है!
Joke 3:
सबसे बड़ी समस्या!
पत्नी: तुम हमेशा मेरी फोटो अपने पास रखते हो और ऑफिस भी साथ में ही ले जाते हो क्यों?
पति: जब भी कोई समस्या आती है चाहे कितनी ही मुश्किल क्यों न हो मैं तुम्हारी फोटो देख लेता हूँ और समस्या गायब हो जाती है!
पत्नी: देखा, तुमने मैं तुम्हारे लिए कितनी चमत्कारी और भाग्यशाली हूँ!
पति: हाँ बिल्कुल, मैं तुम्हारी फोटो को देखता हूँ और अपने आप से कहता हूँ कि क्या इससे बड़ी भी कोई समस्या हो सकती है?
Joke 4
पड़ोसी महिला!
एक शनिवार की दोपहर को एक पति अपने घर के लॉन में कुर्सी पर बैठ कर पेड़ों की छाँव में बैठा बीयर पी रहा था और साथ ही में कड़ी धूप में उसकी बीवी लॉन का घास काट रही थी!
एक पड़ोसी महिला बहुत ही गुस्से में उसके पास आयी और बहुत जोर से उस आदमी पर चिल्लाई ...तुम्हें तो फांसी पर लटका देना चाहिए!
इस पर वह आदमी बहुत ही शांत स्वर में बोला, मुझे ... क्या इसीलिए वह घास काट रही है!
Joke 5:
हृदय रोग विशेषज्ञ!
एक प्रसिद्द हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की मृत्यु हो गयी और सभी सम्बन्धी व मित्र उसकी अंतिम क्रिया के लिए समय से पहुँच गये!
नियमित रूप से एक ताबूत लाया गया जिसके सामने एक बहुत बड़ा हृदय (दिल) बनाया गया था!
जब पादरी ने धर्मोपदेश समाप्त किये तो सभी ने अपने-अपने तरीकों से उसे अलविदा कहा!
सामने से हृदय वाला हिस्सा खोला गया और ताबूत धीरे-धीरे नीचे की और जाने लगा और जब ताबूत बिल्कुल नीचे पहुँच गया तो हृदय वाला हिस्सा फिर से बंद हो गया!
जैसे ही हृदय वाला हिस्सा बंद हुआ एक शोक सभा में आया आदमी जोर से हँसने लगा!
उसके साथ खड़े आदमी ने उससे पूछा अरे भाई किसलिए हंस रहे हो?
उस आदमी ने कहा मैं अपने अंतिम संस्कार के बारे में सोचकर हँस रहा हूँ!
पहले वाले आदमी ने पूछा उसमें हँसने वाली क्या बात है?
उस आदमी ने कहा मैं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हूँ!



