Santa Banta Jokes 2
Joke 1:
क्या नतीजा सुनाऊं!
एक छोटे से कस्बे में एक आदमी ने बार बिजनेस शुरू करने की सोची!
जो जगह उसने बार खोलने के लिए चुनी वह बिल्कुल मंदिर के सामने थी!
मंदिर कमेटी ने इस बात का बड़ा विरोध किया कि वहां पर बार कतई नहीं खुलना चाहिए!
मंदिर के पुजारियों ने तो आत्मदाह तक करने की धमकी दे डाली और एक याचिका कोर्ट में दे दी कि कोर्ट आदेश दें की वह आदमी मंदिर के सामने बार न बनायें!
पर वह बिजनेसमैन नही माना उसने बार बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया!
जब यह बनकर पूरा होने वाला था तो एक दिन अचानक ही जोर की बिजली कड़की और उसका बार पूरा टूट गया!
मंदिर कमेटी के सभी लोग काफी संतुष्ट थे कि बिना किसी विवाद के उसका बार खुद ही टूट गया!
परन्तु बार के मालिक ने कोर्ट जाकर मंदिर कमेटी के खिलाफ याचिका दर्ज की कि उसका बार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मंदिर वालों द्वारा की गयी प्रार्थनाओं की वजह से ही टूटा है!
कोर्ट ने दोनों पक्षवालों को कोर्ट में आने के आदेश दिए दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज काफी असमंजस की स्थिति में पहुँच गया कि वह क्या निर्णय दें?
फिर जज ने दोनों पक्षों कि दलीलें सुनने व कागजी कार्यवाही देखने के बाद बोला मैं नही जानता कि मैं क्या नतीजा सुनाऊं?
एक तरफ बार वाला है जो भगवान से कि गयी प्रार्थना पर विश्वास करता है और एक तरफ मंदिर के वे अधिकारी है जो हमेशा मंदिर में ही रहते है पर प्रार्थना पर विश्वास नही करते!
Joke 2:
99 रूपए कहाँ है?
एक मंत्री जी भाषण दे रहे थे उसमें उन्होंने एक कहानी सुनाई:
एक व्यक्ति के तीन बेटे थे, उसने तीनों को 100-100 रूपए दिए और ऐसी वस्तु लाने को कहा जिससे कमरा पूरी तरह भर जाये!
पहला पुत्र 100 रूपए की घास लाया पर पूरी तरह कमरा नही भरा!
दूसरा पुत्र 100 रूपए का कपास लाया उससे भी कमरा पूरी तरह नही भरा!
तीसरा पुत्र 1 रूपए की मोमबती लाया और उससे पूरा कमरा प्रकाशित हो गया!
आगे उस मंत्री ने कहा हमारे प्रधानमंत्री उस तीसरे पुत्र की तरह है, जिस दिन से राजनीति में आये है उसी दिन से हमारा देश उज्जवल प्रकाश और समृद्धि से जगमगा रहा है!
Joke 3:
होशियार कुत्ता!
एक आदमी अपने दोस्त से मिलने उसके घर गया, वह दरवाजे से जैसे ही अन्दर बड़ा वह यह देखकर हैरान हो गया कि उसका दोस्त अपने कुत्ते के साथ चैस खेल रहा है!
वह उन दोनों को बड़ी हैरानी के साथ एकटक देखता रहा!
वह यह कहता हुआ आगे बड़ा कि मुझे अपनी आँखों पर यकीन नही हो रहा है कि तुम्हारा कुत्ता इतना होशियार है कि यह चैस भी खेलता है, मैंने आज तक किसी कुत्ते को चैस खेलते हुए नही देखा!
उसके दोस्त ने कहा कुत्ता और होशियार ...कभी नही ....तुम्हें पता है मैंने इसे पांच में से तीन गेम्स में हरा दिया है!
Joke 4:
शराब के दुरूपयोग!
एक बुजुर्ग आदमी को रात एक बजे पुलिस वाले ने रोकते हुए पूछा इतनी रात को कहीं से आ रहे हो या कहीं जा रहे हो?
आदमी ने जवाब दिया मैं शराब के दुरूपयोग और कुप्रभावों का मानव शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है इस विषय पर लेक्चर सुनने जा रहा हूँ!
पुलिस वाले ने पूछा ...सच में? इतनी रात को इस विषय पर कौन लेक्चर दे रहा है?
इतनी रात को .....आदमी ने कहा मेरी बीवी और कौन हो सकता है!
Joke 5:
नया व्यवसाय!
एक युवा व्यवसायी ने अपने नए व्यसाय की शुरुआत की उसने एक नया ऑफिस किराये पर लिया और उसे बहुत खूबसूरती से सजाया!
अभी उसके पास कोई काम नही था वह ऑफिस में बैठ कर सोच रहा था कि क्या करूँ तभी उसे एक आदमी ऑफिस में आता हुआ नजर आया, वह उसे दिखाने कि कोशिश कर रहा था कि वह काफी व्यस्त है, उसने बाहर आते हुए फ़ोन उठाया और ऐसे बात करने लगा जैसे वह बहुत बड़ी डील के बारे में बात कर रहा है!
वह जोर जोर से बहुत बड़ी बातें कर रहा था वह करोड़ों की बातें कर रहा था और बड़े बड़े वादे कर रहा था!
उसने फ़ोन नीचे रखा और बड़े आदर से पूछा जी कहिये मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ
उस आदमी ने बड़ी सादगी से कहा मैं आपका फ़ोन इनस्टॉल करने आया हूँ!



