Santa Banta Jokes 3
Joke 1:
होशियार बच्चा!
नेपोलियन की मृत्यु किस लड़ाई में हुई?
उसकी आखिरी लड़ाई में!
स्वतन्त्रता की घोषणा पर कहाँ हस्ताक्षर किये गए?
किताब के पृष्ठ के आखिर में!
तलाक का मुख्य कारण क्या होता है?
शादी!
असफल होने का मुख्य कारण क्या है?
परीक्षा!
आप ब्रेकफास्ट में क्या नही खा सकते?
लंच और डिनर!
आधे सेब की तरह क्या दिखता है?
दूसरा आधा सेब!
अगर आप नीले समुंद्र में लाल पत्थर फेंकेंगे तो ये कैसा हो जायेगा?
यह गिला हो जायेगा!
कोई आदमी आठ दिन तक बिना सोये कैसे रह सकता है?
कोई समस्या नही है, वह रात को सो जायेगा!
तुम एक हाथी को एक हाथ से कैसे उठा सकते हो?
आपको ऐसा हाथी ही नही मिलेगा जिसका एक ही हाथ हो!
अगर एक दीवार को आठ आदमी दस घंटे में बनाते है तो चार आदमी को इस दीवार को बनाने में कितना समय लगेगा?
थोड़ा भी नही, क्योंकि दीवार तो पहले ही बन चुकी है!
Joke 2:
संता की अलमारी!
संता आज रोजमर्रा के समय से पहले ही घर पहुँच गया, जीतो अपने प्रेमी के साथ घर के अन्दर थी उसने जल्दी जल्दी अपने प्रेमी को अलमारी में छिपा दिया!
थोड़ी देर बाद उसने संता से कहा कि चलो डिनर कर लेते हैं!
जब वे खाना खा रहे थे तो संता को अलमारी में कोई आवाज सुनाई दी, संता ने पूछा ये क्या है डार्लिंग?
जीतो ने कहा कुछ नही जैकेट होगा!
कुछ समय बाद फिर उसे वही आवाज सुनाई दी, संता ने फिर चिढ़कर कहा अरे ये फिर से आवाज हुई!
जीतो ने कहा कुछ नही जैकेट है!
थोड़ी देर बाद संता को फिर वही आवाज सुनाई दी, संता गुस्से में, मैं ही देखता हूँ ये क्या है उसने जीतो से कहा अगर ये जैकेट नही हुआ न तुम्हें बहुत पछताना पड़ेगा!
संता ने जैसे ही अलमारी का दरवाजा खोला उसने देखा एक आदमी उसकी और पिस्तौल ताने खड़ा है, संता ने चुपचाप दरवाजा बंद किया और और कहने लगा डार्लिंग सच में ...जैकेट ही है!
Joke 3:
मेरी मदद करो!
बंता अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहाड़ी पर चला गया दिन में इधर उधर घूम कर मस्तियाँ करते रहे फिर वापिस अपनी रहने वाली जगह की तरफ चल पड़े!
बंता ऐसे ही एक सुन्दर नज़ारे को देखने लगा उसे वह इतना सुन्दर लगा कि वह थोड़ी देर वहीँ पर बैठ गया!
उसके बाकी साथी काफी दूर निकल गए थे वह रास्ता भटक गया, वह चलते चलते ऐसी जगह पहुँच गया जहाँ एक झरना गिर रहा था!
वह उस झरने को देखने के लिए उसके नजदीक जाने लगा जाते हुए उसे इस बात का कोई पता नही चला कि वह वहां कैसे पहुंचा पर जब वह वापिस आने लगा तो वह वहां फंस गया!
उसने निकलने की काफी कोशिश की पर वह नही निकल पाया वह ऐसी जगह पर खड़ा था जहाँ से अगर वह गिरता तो लगभग 100 फुट की खाई में जा गिरता!
जब वह निसहाय हो गया तो वह डर के मारे जोर से चिल्लाने लगा अरे ...कोई मेरी मदद करो? पर उसकी सहायता के लिए कोई भी नही आया!
वह फिर से पुकारने लगा अरे भाई वहां ऊपर कोई है?
उसे एक बड़ी गहरी सी आवाज सुनाई दी हाँ ...मैं हूँ!
बंता ने कहा अरे कौन है भाई?
ऊपर से आवाज आई मैं भगवान बोल रहा हूँ!
बंता: क्या आप मेरी मदद करेंगे?
हाँ बिल्कुल! मैं तुम्हारी मदद करूँगा, क्या तुम मुझ पर विश्वास करते हो!
बंता मेरी सहायता करो, वह बुरी तरह से घबरा गया था!
तो फिर ...क्या तुम मुझ पर विश्वास करते हो मैं तुम्हें बचा लूँगा!
बंता अरे भाई तुम रहने दो ......कोई और है क्या ऊपर?
Joke 4:
अगली बार!
संता अपनी पत्नी जीतो और नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया!
जीतो ने संता से कहा कि बच्चे ने गिला कर दिया है इसका डाईपर बदल दो!
संता मैं अभी काम में व्यस्त हूँ मैं वादा करता हूँ कि अगली बार पक्का करूँगा!
थोड़ी देर बाद जब बच्चे ने फिर गिला किया तो जीतो ने फिर से संता से कहा!
संता ने मासूमियत से जीतो की तरफ देखकर कहा...मैंने यह नही कहा था कि अगला डाईपर, मैंने तो यह कहा था कि जब अगला बच्चा होगा, तब मैं पक्का करूँगा!
Joke 5:
अमीर बाप!
एक भिखारी एक दरवाजे के सामने खड़ा था उसने दरवाजा खटखटाया!
घर के मालिक ने दरवाजा खोला और पूछा क्या चाहिए तुम्हें?
भिखारी ने कहा क्या आप कुछ पैसे देकर इस भिखारी की मदद कर सकते हो!
घर का मालिक अन्दर गया और कुछ सिक्के लेकर बाहर आया और भिखारी को दे दिए!
भिखारी ने जब सिक्कों को देखा तो उसने शिकायती अंदाज में कहा जब आपका लड़का घर पर होता है तो वह तो बहुत पैसे देता है!
घर के मालिक ने कहा मेरा बेटा तुम्हें जितना चाहे उतना पैसा दे सकता है क्योंकि उसके पास एक अमीर बाप है!



